हिंदुस्तान

हिमाचल में सरकार बनी तो लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। सीएम भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे कर्मचारियों से शिमला में मुलाकात के दौरान आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह हिमाचल प्रदेश में भी पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को शिमला स्थित राजीव भवन में मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने हिमाचल कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की और चुनाव की रणनीति पर बात की।

इससे पहले मीडिया से चर्चा में कांग्रेस नेता पुरानी पेंशन बहाली के साथ साथ 18 से 60 साल की महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने समेत अन्य कई घोषणाएं कर चुके हैं। अब कांग्रेस ने ऐलान किया कि सरकार बनने के बाद किसान-बागवान आयोग का गठन किया जाएगा। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजधानी शिमला में मीडिया से चर्चा में यह ऐलान किया। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की भी नए सिरे से एसआईटी गठित कर जांच करवाने की बात कही है। मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में इन विषयों पर बात होगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image