हिंदुस्तान

स्‍वतंत्रता दिवस पर देश के एक हजार 82 पुलिस कर्मियों को पदक के लिए चुना गया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक हजार 82 पुसिलकर्मियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। तीन सौ 47 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किये जायेंगे।

87 कर्मियों को विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक और 6 सौ 48 कर्मियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जायेंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक सौ नौ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के एक सौ 8 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिए जायेंगे।

सात कर्मियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति के सुधार सेवा पदक और 38 कर्मियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए सुधार सेवा पदक प्रदान किए जायेंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image