हिंदुस्तान

कोरोना अपडेट : नए मामलों में कमी, 24 घंटे में सामने आए 14 हजार मरीज

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में कोरोना ने मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में नए मामलों में कमी देखने को मिली है। रविवार को भारत में 14,092 नए मामले मिले हैं। इससे पहले शनिवार को कोरोना वायरस के 15815 नए केस सामने आए थे। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए।
इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,16.861 हो गई है। इस दौरान 42 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

अब तक 4,36,09,566 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,037 हो गई है। वहीं, वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक 2,07,99,63,555 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

इससे पहले , शनिवार को कोरोना वायरस के 15,815 नए केस सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 20,018 लोग ठीक भी हुए। सक्रिय मामलों की संख्या 1,19.264 थी। जबकि डेली पाजिटिविटी रेट 4.36 प्रतिशत था।

Leave Your Comment

Click to reload image