सीएम का बड़ा ऐलान, 10 लाख रोजगार देने की घोषणा...
तेजस्वी यादव ने बताया ऐतिहासिक ऐलान
पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार में सीएम नितीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराया। इस दौरान नितीश कुमार ने रोजगार और नौकरियों का पिटारा बिहार की जनता के लिए खोल दिया। उन्होंने 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख रोजगार यानी अन्य व्यवस्थाओं से अतिरिक्त नौकरियां देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक ऐलान बताया।
नितीश कुमार ने कहा, ''हम लोग बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। नौकरी वाली बात है कि हम लोग एक साथ हैं। हमारा कंसेप्ट है कि हम कम से कम 10 लाख तक कर दें। हम तो यही कहेंगे, बच्चे बच्चियों की नौकरियों के लिए भी और उसके अलावा हर तरह से उसके रोजगार के लिए। नौकरी और रोजगार का इतना इंतजाम कराएंगे, सरकारी और सरकार के बाहर भी। इतना ज्यादा काम बढ़ना चाहिए. हमारा मन तो है कि इसे हम 20 लाख तक पहुंचाएं. इसके लिए हम हर दिशा में काम करेंगे।''

