बड़ा हादसा : ट्रक-जीप की भिड़ंत में 3 बच्चों सहित 9 की मौत, 11 घायल...
बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक से भीषण सड़क हादसे की खबर प्राप्त हुई है। एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।
यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और हताहतों को अस्पताल भेजा। एसपी राहुल कुमार शाहपुरवाड़ भी मौके पर पहुंचे।

