अध्यक्ष के लिए मशक्क़त कर रही कांग्रेस का एक बार फिर टलेगा चुनाव?
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश की सबसे पुराने कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए काफी मशक्क़त कर रही है। इसी बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति के नाम पर मंथन करने के संकेत दिए थे। कांग्रेस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टल सकता है।
देखना दिलचस्प है कि कांग्रेस कार्यसमिति अध्यक्ष पद चुनाव पर मुहर लगाती है या फिर इस कार्यक्रम को कुछ हफ्तों के लिए बढ़ाया जा रहा है।

