हिंदुस्तान

8 जून से तीन दिन की वियतनाम यात्रा पर जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारत की दस करोड़ अमरीकी डॉलर की रक्षा ऋण सुविधा से विनिर्मित 12 हाइस्पीड गार्ड बोट सौंपने के लिए 8 जून से तीन दिन की वियतनाम यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान श्री सिंह विएतनाम के रक्षामंत्री फान वान गिआंग के द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत बनाने के उपाय तलाशेंगे।

रक्षांमंत्री राजनाथ सिंह न्हा त्रांग में दूरसंचार विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रशिक्षण संस्थान भी देखने जाएंगे। दूरसंचार विश्वविद्यालय में भारत सरकार से 50 लाख अमरीकी डॉलर के अनुदान से आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क बनाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image