कार ने 7 लोगों को कुचला : 6 की मौत 1 घायल...
अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के अरावली जिले में स्थित अंबाजी की ओर जा रहे सात लोगों को कार ने कुचल दिया जिससे छह की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
अधिकांश यात्री पंचमहल जिले के काकोल के रहने वाले बताये गए हैं और अंबाजी मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कार की स्पीड तेज रही होगी और अनियंत्रित होने के कारण सात लोगों को कुचलती चली गई होगी। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

