हिंदुस्तान

पांच तारीख को चार दिन की भारत यात्रा पर आएंगी शेख हसीना

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस महीने की पांच तारीख को चार दिन की भारत यात्रा पर आएंगी। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अर‍िंदम बागची ने बताया कि बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट करेंगी।

उन्‍होंने कहा कि सुश्री हसीना प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ आपसी बातचीत करेंगी। उनके अजमेर जाने की भी संभावना है। हाल के वर्षों में भारत और बाग्‍लादेश ने सर्वोच्‍च स्‍तर सहित उच्‍चस्‍तरीय विचार-विमर्श जारी रखा है। प्रवक्‍ता ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक संबंधों को और बल मिलेगा तथा आपसी विश्‍वास तथा समझबूझ बढ़ेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image