न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट संदेश में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को शुभकामनाएं दी हैं।
1959 में जन्मे न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को 13 मई 2016 को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले, वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

