हिंदुस्तान

उल्फा के 16 ठिकानों पर एनआईए का छापा, हथियार व गोला-बारूद बरामद

 गुवाहाटी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असम में उग्रवादी संगठन उल्फा (ULFA)के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एनआईए ने उल्फा के 16 स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान दौरान डिजिटल उपकरण और गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।


जानकारी के अनुसार एनआईए ने असम के 7 जिलों में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) की गतिविधियों और युवाओं की भर्ती से जुड़े मामलों में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, एनआईए ने उल्फा के 16 स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान दौरान डिजिटल उपकरण और गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

एनआईए ने शुक्रवार को बताया कि उल्फा भर्ती मामले में असम में कई स्थानों पर तलाशी ली गई है। एजेंसी ने कामरूप, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराईदेव और शिवसागर सहित असम के 7 जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि ये तलाशी अभियान उल्फा की गतिविधियों से संबंधित है, जिसमें उल्फा में युवाओं की भर्ती, संगठन को मजबूत करने के लिए धन की जबरन वसूली और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और म्यांमार में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित शिविरों में उनका प्रशिक्षण शामिल है।

बता दें कि एनआईए ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, गोला बारूद के साथ-साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और उल्फा से संबंधित साहित्य जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image