हिंदुस्तान

माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

 अगरतला (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा नेता माणिक साहा (Manik Saha) ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल एसएन आर्य ने यहां राजभवन में माणिक साहा को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। बीजेपी नेता बिपलव कुमार देव के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक में माणिक के नाम पर मुहर लगाई गई थी।अगले साल त्रिपुरा में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। सीएम के रूप में साहा पर बीजेपी की चुनावी नैया पार लगाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

6 साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल साहा :
बता दें कि, यह कोई पहली घटना नहीं है जब बीजेपी हाईकमान ने किसी राज्य में अपने मुख्यमंत्री को बदला है। उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बदलने का दांव सफल रहने के मद्देनजर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा में भी इसी तरह के बदलाव का विकल्प चुना, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। भाजपा ने 2019 के बाद से गुजरात और कर्नाटक सहित पांच मुख्यमंत्रियों को बदला है। साहा पूर्वोत्तर से कांग्रेस के ऐसे चौथे पूर्व नेता हैं जो भाजपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र में मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

अमित शाह से मिलने के बाद बिप्लब देब ने दिया था इस्तीफा :
बता दें कि बिप्लब देब ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के एक दिन इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से लिया गया था। अपने इस्तीफे के बाद देब ने कहा था कि हमें त्रिपुरा में भाजपा को लंबे समय तक सत्ता में रखने की जरूरत है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image