राजधानी में नहीं बिकेंगे पटाखे, पर्यावरण मंत्री ने लगाई रोक...
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ते प्रदुषण स्तर के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पटाखों की ज़्बिक्री पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर रोक लगा दी है।
यह रोक 1 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के प्रोडक्शन, स्टोरेज, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह बैन लगाया जा रहा है, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।'

