हिंदुस्तान

आरएसएस कार्यकर्ता के घर के पास विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस...

 कन्नूर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केरल के कन्नूर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता के घर के पास एक बम विस्फोट हुआ है। मट्टनूर पुलिस के मुताबिक, आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर यह धमाका हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

इसके अलावा जिला पुलिस प्रमुख ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि सुधीश कई मामलों में आरोपी भी था। आगे की जांच की जा रही है। दरअसल, पिछले महीने एक बम विस्फोट के बाद इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। झड़प के दौरान कई घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

एक अन्य घटना में शुक्रवार को कन्नवम में एसडीपीआई के पूर्व कार्यकर्ता सलाहुद्दीन के घर के पास बम धमाका हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image