हिंदुस्तान

किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, 17 फसलों पर बढ़ाई गई MSP…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र सरकार ने 17 फसलों पर एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लगातार किसानों के भले के लिए काम कर रहे हैं. किसानों के लिए 2 लाख करोड़ का बजट रखा गया है।

केंद्र सरकार ने 17 फसलों पर एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लगातार किसानों के भले के लिए काम कर रहे हैं। किसानों के लिए 2 लाख करोड़ का बजट रखा गया है।
 
धान (सामान्य), धान (ग्रेड ए), ज्वार (हायब्रिड), ज्वार (मालदंडी), बाजरा, रागी, मक्का, तूर (अरहर), मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी बीज, सोयाबीन (पीला), तिल, रामतिल, कपास (मध्यम रेशा), कपास (लंबा रेशा) पर सरकार ने एमएसपी बढ़ाई है।
 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पिछले 8 वर्षों में बीज के बाजार के दृष्टिकोण के कारण फायदा हुआ है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। आज की बैठक में खरीफ की 14 फसलों के लिए MSP बढ़ाने का निर्णय लिया गया. पिछले साल जो तय किया गया कि लागत प्लस 50 प्रतिशत, उसे हमने लगातार आगे बढ़ाया है. किसान सम्मान निधि के तहत 2 लाख करोड़ खाते में जा चुका है। फर्टिलाइजर पर 2 लाख 10 हज़ार करोड़ की सब्सिडी दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image