विधानमंडल और संसद में अनुशासन बहुत जरूरी : उपराष्ट्रपति
जयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि विधानमंडल और संसद में अनुशासन बहुत जरूरी है। श्री धनखड़ का आज राजस्थान विधानसभा में एक समारोह में अभिनंदन किया गया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद और विधानमंडल लोगों की आकांक्षाओं के साथ-साथ जन-भावनाओं का भी प्रतिबिंब हैं।

