हिंदुस्तान

देशभर में पीएफआई के ठिकानों में छापे : गृहमंत्री शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश भर में पीएफआई संगठन के खिलाफ चल रही ईडी और एनआईए की छापेमारी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को  बैठक  बुलाई। बैठक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े परिसरों में की जा रही छापेमारी तथा आतंकवाद के संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा की गई।


अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के महानिदेशक दिनकर गुप्ता समेत शीर्ष अधिकारी इस उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों के मुताबिक  शाह ने आतंकवाद के संदिग्धों और पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशभर में की गई कार्रवाई का जायजा लिया।

गौरतलब है कि एनआईए की अगुवाई में कई एजेंसियों ने  गुरुवार को सुबह 11 राज्यों में एक साथ छापे मारे और देश में आतंकवाद के वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। एनआईए ने इसे ‘अब तक का सबसे बड़ा जांच अभियान’करार दिया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image