कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मैंने कहा कि जब सब कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही हैं कि आपको अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप उसे स्वीकार कीजिए। राहुल गांधी से मैंने काफी बात करने की कोशिश की।
उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा। अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए)। जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष का मज़बूत होना बहुत जरूरी है और उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

