हिंदुस्तान

संजय कुमार मिश्र होंगे झारखंड हाईकोर्ट के जज, जस्टिस अपरेश कुमार जायेंगे त्रिपुरा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्र झारखंड हाईकोर्ट के जज बनेंगे। वहीं, झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का ट्रांसफर त्रिपुरा कर दिया गया है। 28 सितंबर 2022 को कॉलेजियम की बैठक में इसकी सिफारिश की गयी। जजों के ट्रांसफर की अनुशंसा कॉलेजियम ही करता है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का करीब 11 वर्ष पहले झारखंड हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुआ था।

अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े फैसले दिये। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बैठक में देश के तीन हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर का फैसला लिया गया। इसमें झारखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस अपरेश कुमार सिंह भी शामिल हैं। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से त्रिपुरा हाईकोर्ट भेजा गया है। इतना ही नहीं, केरल हाईकोर्ट से जस्टिस के विनोद चंद्रन का तबादला बंबई हाईकोर्ट कर दिया गया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image