हिंदुस्तान

अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चुने गए

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। श्री यादव का चुनाव लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में किया गया। पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने चुनाव परिणाम की घोषणा रमाबाई आम्बेडकर स्टेडियम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में की। नरेश उत्तम पटेल को पार्टी के राज्य स्तरीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image