केदारनाथ की पहाड़ियों पर फिर हुआ हिमस्खलन, देखने वालों की रुक गई सांसें...
देहरादून (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है। लेकिन जिसने भी यह नजारा देखा उसकी सांसें रुक गईं।
जिसने भी यह हिमस्खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्य घूम गए। वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्खलन की घटना सामने आई थी।

