दिल्ली में प्रदूषण ख़त्म करने सीएम केजरीवाल की अपील, रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ...
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण कम करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी, आज सीएम ने विंटर एक्शन प्लान पर क्या प्रगति हुई उसकी समीक्षा की है। वॉर रूम और बायो डी कंपोजर घोल की रिपोर्ट दी गई। सीएम ने आदेश दिया है। दिल्ली में प्रदूषण आने वाले समय में बढ़ सकता इसकी संभावना है। दिल्ली में जो प्रदूषण होता है। उसे खत्म करने के लिए सीएम ने आदेश दिया है, पिछली बार की तरह रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ शुरू करें।
28 अक्तूबर से रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ शुरू होगा, 2500 वालिंटर की तैनाती की जाएगी। सभी प्रमुख चौराहों पर 10 ,10 वालिंटर को नियुक्त किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के साथ जो 10 बड़े चौराहे है जहा ट्रैफिक होता है वहां 20-20 वॉलिंटर तैनात किए जाएंगे। ये लोगों को जागरूक करेंगे। फूल देकर उनको गांधी गिरी के तहत उनको जागरूक करेंगे, एनजीओ को भी इससे जोड़ा जाएगा।

