दिसंबर से जनवरी के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएगी केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि 16वीं केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा - सी.टी.ई.टी. दिसम्बर से जनवरी के बीच ऑनलाइन संचालित होगी। परीक्षा की निश्चित तिथि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्रक में दी जाएगी।
सी.बी.एस.ई. की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस महीने की 31 तारीख से शुरू होगी और अगले महीने की 24 तारीख तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट सीटीईटी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर आवेदन किया जा सकता है।

