हिंदुस्तान

दिवाली पर 100 रेल कर्मचारियों का किया गया अभिनंदन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे वीमेन्स वेलफेयर सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन (आरडब्लूडब्लूसीओ) की कल्याण गतिविधियों में योगदान देने पर रेल कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिये लिटिल किंगडम नर्सरी स्कूल, रेलवे क्वार्टर्स, सरोजनी नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 रेल कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया।

आरडब्लूडब्लूसीओ की अध्यक्ष श्रीमती मीना त्रिपाठी ने चयनित कर्मियों को स्मारिका और मिठाई वितरित की। रेलवे वीमेन्स वेलफेयर सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन भारतीय रेल के तहत देशभर में फैले महिला कल्याण संगठनों की शीर्ष संस्था है, जो रेलकर्मियों तथा उनके परिवार वालों के कुशलक्षेम का काम करता है। इसके लिये यह संगठन आवश्यकता-आधारित सामाजिक/कल्याण गतिविधियों का संचालन करता है।

 
 
 

संगठन ने अपनी गतिविधियां भारत-चीन युद्ध के बाद 1962 में शुरू की थीं। वैसे तो संगठन का मुख्य कार्य रेल कर्मियों और उनके परिवार वालों का कुशलक्षेम है, लेकिन जब भी देश और समाज को आवश्यकता होती है, तो संगठन सेवा में जुट जाता है। संगठन पर्यावरण जागरूकता, पारिवारिक कुशलक्षेम अभियान, सीमा संकट या प्राकृतिक आपदाओं के समय सक्रियता से काम करता है। यह आज देश के अग्रणी स्वयंसेवी संगठनों में गिना जाने लगा है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image