हिंदुस्तान

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान भड़काऊ भाषण मामले में दोषी करार

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भड़काऊ भाषण देने के मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान दोषी करार दिए गए हैं।  जिन धाराओं में आजम खान को दोषी करार दिया गया है, उसमें तीन साल की सजा का प्रावधान है। अगर दो साल से ज्यादा की सजा हुई तो आजम खान की विधायकी जा सकती है हेट स्पीच का यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है।

कथित रूप से आजम खान ने रामपुर की मिलक विधानसभा में एक चुनावी भाषण के  दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। इसकी शिकायत भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने की थी।  इसी मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट 27 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाते हुए आजम खान को दोषी करार दिया है।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image