भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद किये गए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। आगामी छह माह की पूजा अर्चना एवं भोले बाबा के दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होंगे। आज ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12:09 बजे बंद कर दिए गए ।

