गुजरात विधानसभा में ताकत दिखाएंगे शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानें और कौन रहेंगे शामिल
गुजरात (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है लेकिन बीजेपी ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरु कर दी है. गुजरात में एमपी के नेताओं की डिमांड को देखते हुए पार्टी ने बीजेपी ने शिवराज सरकार के 8 मंत्रियों को गुजरात भेजने का फैसला किया है।
जबकि सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेता गुजरात में स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे. जिन मंत्रियों को गुजरात भेजा जा रहा है, उनमें नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, भूपेंद्र सिंह, मोहन यादव, राज्यवर्धन सिंह, जगदीश देवड़ा, इंदर सिंह परमार और अरविंद भदौरिया शामिल हैं।
बता दें कि गुजरात तो नहीं लेकिन हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है जिसके लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की और स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

