हिंदुस्तान

हिंदी विवि में सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़, विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

  वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दौड़, विशिष्ट व्याख्यान, शपथग्रहण और सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन सोमवार 31 अक्टूबर को किया जा रहा है

सोमवार को दोपहर 12.30 बजे भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् से प्रायोजित विशिष्ट व्याख्यान में 'राष्ट्रीय एकता का दर्शन और सरदार पटेल' विषय पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र न्यास, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री रायबहादुर राय बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल करेंगे। दर्शन एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित यह व्याख्यान तुलसी भवन स्थित महादेवी सभागार में सम्पन्न होगा।

 
 
 
 

इसी उपलक्ष्य में सायं 5 बजे अटल बिहारी वाजपेयी भवन में सरदार पटेल के जीवन से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन वर्धा के सांसद  रामदास तड़स के करकमलों से किया जाएगा. यह प्रदर्शनी 3 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक देखी जा सकेगी। शाम 5.30 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

शाम 5.40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी भवन से विश्वविद्यालय के विनोबा टेकड़ी परिसर स्थित हल्दीघाटी स्थल तक आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ का शुभारंभ वर्धा के सांसद  रामदास तड़स झंडी दिखाकर करेंगे। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित इन विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहने का आहवान विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image