राज्य के आंगनबाड़ियों में 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती
लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरकारी नौकरी की तलाश कर उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। यूपी में जल्द ही आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती 2 चरणों में होगी. जिसके तहत पहले चरण में आगामी छह माह के भीतर 20,000 पद भरे जाएंगे. वहीं शेष 30,000 पद अगले एक साल के अंदर भरे जाएंगे।
पचास हजार से अधिक पद खाली
गौरतलब है कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तकरीबन 1.89 लाख पद सृजित हैं और इनमें से अभी तकरीबन पचास हजार से अधिक पद खाली हैं। इन पदों के खाली होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जा सकती है। एक बार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लेकर आवेदन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

