गुजरात के मोरबी में हुई 142 लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन ?
अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे में अभी तक 142 लोगों की जान चली गई। फिलहाल, एनडीआरएफ की कार्रवाई जारी है।
अब तक के जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि ब्रिज 7 महीने से बंद था। इसे मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही आम जनता के लिए खोला गया था।
इस हादसे के बाद प्रशासन और मोरबी ब्रिज का मैनेजमेंट देख रही ओरेवा कंपनी सवालों के घेरे में है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये हादसा किसकी लापरवाही के चलते हुआ।

