हिंदुस्तान

मोरबी पहुंचे पीएम मोदी : घटना स्थल का किया दौरा, अस्पताल में घायलों से मिले...

 मोरबी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मोरबी केबल पुल हादसे में अब तक 135 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई घायल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को घटना स्थल का दौरा किया इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। हादसे के बाद से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, 100 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री ने मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों से मिल उनका हाल चाल जाना। साथ ही पीएम ने हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।


पीएम मोदी ने मंगलावर को गुजरात के मोरबी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल लोगों का इलाज जानने  के साथ, राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सभी के साहस की प्रशंसा की।



प्रधानमंत्री मोदी, मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। हादसे में अब तक 135 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 से ज्यादा घायल लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंच घायलों से उनका हाल चाल भी जाना है।

प्रधानमंत्री ने मोरबी में केबल ब्रिज हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस दुखद घड़ी में उन्हें हर संभव मदद मिले।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image