हिंदुस्तान

2 लाख करोड़ है इस मंदिर की कुल संपत्ति, 10 टन सोना और बैंक में 5 हजार करोड़...

 तिरुपति (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है। तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसके पास 10.3 टन सोना और बैंकों में 5,300 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके साथ ही तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम के पास 15,938 करोड़ रुपये की नकदी भी है।

तिरुपति मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने श्वेत पत्र जारी कर अपनी संपत्ति की घोषणा की है। टीटीडी के मुताबिक उसकी कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये की है। 2019 में अलग-अलग बैंकों में इसकी 13,025 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपोजिट थी, जो अब बढ़ कर 15,938 करोड़ रुपये की हो गई है। यानी पिछले तीन साल के दौरान इस निवेश में 2,900 करोड़ रुपये का इजाफ़ा हुआ है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image