हिंदुस्तान

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वीमेन पावर लाइन-1090 का किया भ्रमण

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूनिसेफ की गुडविल एम्बेस्डर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने उप्र पुलिस की महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (वीमेन पावर लाइन-1090) का भ्रमण किया है। अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने 1090 की कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।

प्रियंका को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से अपनायी जा रही कार्य पद्धति, नए प्रयासों टेक्नोलॉजी का उपयोग कर महिला पीड़ितों तक पहुंच बनाने एवं प्रदेश में महिलाओं व बच्चों की स्थिति में आ रहे सकरात्मक बदलाव, के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही किशोर न्याय व मानव तस्करी के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान राज्य सरकार की ओर से महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति पर एक लघु फिल्म दिखाते हुए अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। प्रियंका ने राज्य सरकार और महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर किए जा रहे कार्यों की सरहना की है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image