भारत आज जीवंत नेतृत्व की बदौलत विश्व के लिए विकास का एक प्रकाश स्तंभ: चंद्रशेखर
इस बात की पुष्टि करते हुए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, व्यापक सुधारों और डिजिटल इंडिया, स्किल्स इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया आदि जैसे सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की सफलता ने भारत के पहले के एक निष्क्रिय लोकतंत्र होने की धारणा को बदल दिया है, श्री चंद्रशेखर ने कहा कि भारत आज एक ऐसे देश का ‘जीवित और गतिशील उदाहरण’ है जो न केवल बहुलवादी, धर्मनिरपेक्ष और विविधतापूर्ण है बल्कि आर्थिक विकास, नवोन्मेषण, विकास और समृद्धि का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में, जहां बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी मौजूद थे, श्री चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षों के नेतृत्व के प्रभाव के बारे में दो पुस्तकों ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘हार्टफेल्ट: द लिगेसी ऑफ फेथ’ का भी विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन एनआईडी फाउंडेशन द्वारा किया गया था।

