साइबर अपराध से सुरक्षित भारत का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र के विकास पर बल देते हुए कहा है कि साइबर अपराध से सुरक्षित भारत का निर्माण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर सुरक्षा के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता। साइबर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में श्री शाह ने कहा कि भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और सभी स्तरों पर प्रौद्योगिकी का उपयोग बढा है।

