गुजरात की जनता ने अभूतपूर्व जीत का फैसला कर लिया : प्रधानमंत्री मोदी
अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे जोश के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। रविवार को उन्होंने बोटाद जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव न केवल अगले पांच वर्षों के लिए है, बल्कि यह तय करेगा कि गुजरात 25 वर्षों बाद कैसा दिखेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, हर तरफ एक ही बात सुनने को मिल रही है फिर एक बार मोदी सरकार..गुजरात की जनता ने अभूतपूर्व जीत दिलाने का फैसला कर लिया है। मोदी ने कहा, चुनाव का मुद्दा विकास है। विकास को मुद्दा बनाने का काम गुजरात करता है। उन्होंने आगे कहा, भारत की राजनीति में भाजपा ने विकास की पहल की। इसने भारत के सभी राजनीतिक दलों को चुनावों में विकास की बात करने पर मजबूर कर दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए भाजपा सरकार की सराहना की गई है। इसने मानवता की बहुत बड़ी सेवा की है।

