गुलाब नबी आजाद कोरोना वायरस से संक्रमित
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। आजाद ने कहा, मैं कोविड से संक्रमित हो गया हूं और घर पर ही पृथक-वास में हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेताओं ने आजाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

