हिंदुस्तान

पांचवी मंजिल से गिरा, नाबालिग की मौत

 जबलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दत्त टाउनशिप बिलेहरी के सी ब्लाक की पांचवी मंजिल से 17 साल के किशोर की गिरने से मौत हो गई। तड़के सुबह सुबह पांच बजे यह घटना हुई। उस वक्त छत पर योग और व्यायाम करने आए लोगों ने इस घटना के प्रत्यक्ष देखा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। किशोर कक्षा 11वीं का छात्र है।

वह अपनी बड़ी मा दुर्गा चौहान के घर में रह रहा था। पुलिस ने बताया की अंकित सिंह चौहान कक्षा 11वीं का विद्यार्थी था। उसकी उम्र 17 साल था। वह अपनी बड़ी मा के साथ दत्त टाउनशिप के सी ब्लाक में रहता था। सुबह करीब पांच बजे पांचवी मंजिल की छत से वह गिरा है। पुलिस के अनुसार प्रांरंभिक जांच में छत से कैसे गिरा यह साफ नहीं हो रहा है।

 

एक रात पहले ही किशोर ने अपनी बड़ी मा को समझाया था कि वे सुबह जल्दी न उठा करे ठंड अधिक पड़ती है। दुर्गा चौहान के पति स्वर्गीय राम सिंह चौहान हवलदार थे। ऐसे में अंकित उनके साथ रहता था। अंकित चौहान के पिता मुनीर चौहान दत्त टाउनशिप के नजदीक ही जेडास कालेज के पास रहते है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image