आप नेता ने की आत्महत्या, इस वजह से थे परेशान...
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा था कि संदीप को नगर निगम चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट मिलने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तब से ही वो परेशान चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

