हिंदुस्तान

बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे भूपेश बघेल

 रायपुर/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 25 नवंबर को 11 बजे देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

आम बजट 2023-24 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यों से सुझाव व प्रस्ताव आमंत्रित करने राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक रखी गयी है। मुख्यमंत्री बघेल राज्यहित से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर अपने प्रस्ताव रखेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पूर्व की लंबित मांगों पर वित्त मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image