डिजिटल मीडिया विनियमन के लिए जल्द कानून लाएगी सरकार : अनुराग ठाकुर
श्री ठाकुर ने मीडिया से अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करने तथा भय और भ्रम का माहौल बनाने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व्यापार सुगमता तथा दैनिक जीवन को सुविधा संपन्न बनाने के लिए प्रयासरत है और कंपनियों की पंजीकरण की प्रक्रिया में बदलाव इसी दिशा में एक कदम है। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सबसे बड़ा संदेशवाहक है और पत्रकारिता का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र में आस्था को मजबूत करना है।

