हिंदुस्तान

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, भाजपा ने घेरा...

 भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के खागोन से गुजर रही है। इस दौरान इस यात्रा को लेकर सियासी बवाल मच गया है। भाजपा का आरोप है कि यहां पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाये गए हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने एक वीडियो ट्वीट कर ऐसा आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद नारे लगाये गए हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने एक वीडियो ट्वीट कर ऐसा आरोप लगाया है। ट्वीट में लिखा है कि ‘राहुल गांधी की खरगोन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाना कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता को उजागर कर रहा है, इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।’ नीचे वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया है।

 

मध्‍य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने भी ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाये गए हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल के जरिये इसे ट्वीट किया गया था और बाद में हटा दिया गया, लेकिन सच तो सामने आ ही चुका है कि कांग्रेस के दिल में क्‍या है।

कांग्रेस ने दी सफाई
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'भाजपा के डर्टी ट्रिक्स द्वारा संपादित एक वीडियो बेहद सफल भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। हम तत्काल इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ''हमने यात्रा के दौरान ऐसा कोई नारा नहीं सुना। '' हजारों लोगों को राहुल गांधी के समर्थन में सामने आते देख भाजपा हैरान है। इसके उलट केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस साजिश के लिए संघ और भाजपा की विचारधारा वाले किसी शख्स को रैली में भेजा गया होगा।

केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत तोड़ो के जनक कुत्सित भाजपा की विचारधारा राहुल गांधी के दौरे से घबरा गयी है। लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटिया रणनीति हमारे अटल उद्देश्यों को हिला नहीं पाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image