मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र से एनपीएस की 17,240 करोड़ राशि लौटने की मांग की
दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री से एनपीएस की 17,240 करोड़ की राशि लौटने की मांग की है। बघेल ने कहा कि राज्य का अंश पृथक पेंशन निधि में किया जमा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बजट पूर्व बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर पहुंचे हुए है। जहाँ बजट 2023 को लेकर वित्त मंत्री से अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

