हिंदुस्तान

एकाएक टूटा फुट ओवरब्रिज का हिस्सा, 60 फ़ीट ऊपर से रेलवे ट्रैक पर गिरे लोग...

 चंद्रपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा हो गया है। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा धराशाई हो गया। ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फीट बताई जा रही है। हादसे के समय इस पर कई लोग मौजूद थे। हादसे के वक्त लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर जा गिरे। राहत और बचाव कार्य जारी है।



इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। यह तो गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजारी, अन्यथा बहुत बड़ा अनर्थ हो जाता।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image