हिंदुस्तान

OMG : चॉकलेट ने ले ली 8 साल के बच्चे की जान, गले में फंसने से घुटा दम

 नईदिल्ली/हैदराबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। क्या कोई यकीन कर सकता हैं कि चॉकलेट भी बच्चों की जान ले सकता है? कोई माने या न माने, इसका जवाब हाँ हैं। यह अनहोनी घटना सामने आई है तेलंगाना के वारंगल में, जहाँ चॉकलेट खाने से 8 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वारंगल के रहने वाले कंघन सिंह विदेश से बेटे के लिए चॉकलेट लाए थे। 8 साल के संदीप ने चॉकलेट खाई, तो वह उसके गले में फंस गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान चली गई।

पुलिस के मुताबिक दूसरी क्लास में पढ़ने वाला संदीप शनिवार को घर से कुछ चॉकलेट्स लेकर स्कूल गया। चॉकलेट खाने के बाद वह हांफने लगा और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। टीचर ने स्कूल अथॉरिटी को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टरों ने दम घुटने को मौत की वजह बताया है।

 
 
 

संदीप के पिता कंघन सिंह वारंगल में इलेक्ट्रिक शॉप चलाते हैं। वे 20 साल पहले राजस्थान से यहां आए थे। उनके चार बच्चे हैं। वह पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर गए थे, जहां से वह अपने बच्चों के लिए चॉकलेट्स लेकर आए थे। संदीप इनमें से कुछ चॉकलेट स्कूल ले गया था, जिन्हें खाने के बाद उसकी मौत हो गई।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image