मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी गणत्रंत दिवस पर होंगे मुख्य अतिथि
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत में अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी देश के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से अब्देल फतह को निमंत्रण भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
ये पहले मौका होगा जब मिस्र के राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आएंगे। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अक्टूबर 2022 में अपने मिस्त्र दौरे में राष्ट्रपति अब्देल फतह से मुलाकात की थी। तब अब्देल को प्रधानमंत्री की तरफ से राजकीय मेहमान बनने का आमंत्रण दिया था।

