सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 2 की मौत...
गुजरात (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पोरबंदर के निकट एक गांव में शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये.
पोरबंदर के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एम. शर्मा ने मामले की जानकारी दी है कि ये जवान मणिपुर की सीआरपीएफ बटालियन से संबंधित हैं. इन जवानों को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने यहां भेजा था.

