हिंदुस्तान

राष्ट्रपति को 5 देशों के राजनयिकों ने प्रस्तुत किए अपने परिचय पत्र

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 28 नवंबरको  राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में बांग्लादेश, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात, लातविया और जापान के उच्चायुक्तों/ राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिकों में मोहम्मद मुस्तफ़िज़ुर रहमान, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ बांग्लादेश के उच्चायुक्त, इब्राहिम शाहीब, मालदीव गणराज्य के उच्चायुक्त, डॉ. अब्दुलनासिर जमाल हुसैन मोहम्मद अलशाली, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत, ज्यूरिस बोन, लातविया गणराज्य के राजदूत और सुजुकी हिरोशी, जापान के राजदूत शामिल थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image