हिंदुस्तान

इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से राहुल गांधी ने की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

 इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की 28 नवम्बर 2022 की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से की। इस दौरान राहुल गाँधी ने साइकिल भी चलाई। सोमवार को राहुल की अगुवाई में सैकड़ों पदयात्रियों का कारवां सूर्योदय के बाद इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा। यात्रा की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से हुई। 

रास्ते में एक साइकिल सवार भी यात्रा में शामिल हुआ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुछ पलों के लिए पैदल यात्रा को विराम देते हुए उसकी साइकिल के पैडल मारते नजर आए। साइकिल से पहले राहुल यात्रा के दौरान बुलेट बाइक चलाते हुए भी नजर आए थे।

 

इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी के बेटे सतलज राहत भी यात्रा में शामिल हुए। सतलज ने बताया कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता पर केंद्रित दो किताबें गांधी को पदयात्रा के दौरान भेंट कीं जिनमें राहत इंदौरी की आत्मकथा शामिल है।

कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image