दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी को आरोपी अमित अरोड़ा की दी 7 दिन की कस्टडी
दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पीएमएलए कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में बुधवार को कारोबारी अमित अरोड़ा से पूछताछ के लिए 7 दिन की प्रवर्तन निदेशालय की अभिरक्षा में भेज दिया है।
आरोपी अरोड़ा जो गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक है। ईडी ने इस मामले में अबतक कुल छः लोगों को गिरफ्तार किया है। अरोड़ा को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई ने मामले में हाल ही में दायर आरोपपत्र में दावा किया है कि अमित अरोड़ा और दो अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ‘करीबी सहयोगी’ हैं और वे आरोपी लोक सेवकों के लिए शराब लाइसेंस धारियों से जुटाए गए धन के अवैध वित्तीय प्रबंधन एवं हेराफेरी करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

